
छेड़छाड़ करने वाले को महिला ने जूते से पीटा, आरोपी ने फिर पैर छुए, मचा बवाल
AajTak
सजा के मुताबिक आरोपी को भरी सभा में जूता मारा गया और उसने पीड़िता के पैर भी छुए. लेकिन इसी बीच पीड़ित पक्ष ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंचायत में जूते मारने का हक पीड़ित पक्ष को है, जिस पर विवाद हुआ और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मनचले को शादीशुदा युवती को छेड़ना और अश्लील हरकत करना महंगा पड़ा. पंचायत ने युवक को तुगलकी फरमान सुनाते हुए पांच जूता मारने और युवती के पैर छूने की सजा सुना दी. मामला बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव की है. शादीशुदा लड़की को छेड़ने और अश्लील हरकत करने पर गांव की पंचायत ने समझौते करने के नाम पर आरोपी को सभी के सामने पंचायत में पांच जूते मारने और पीड़ित लड़की के पैर छूने की सज़ा सुनाई. सजा के मुताबिक, आरोपी को भरी सभा में जूता मारा गया और उसने पीड़िता के पैर भी छुए. लेकिन इसी बीच पीड़ित पक्ष ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंचायत में जूते मारने का हक पीड़ित पक्ष को है, जिस पर विवाद हुआ और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया. जूते मारने और पैर छूने का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने घटना के दिन ही मौके पर पहुंच कर पंचायत के 37 मुख्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर वर्तमान प्रधान सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










