
छुट्टियों पर छीछालेदर के बीच सामने आया बिहार में स्कूल हॉलिडे का एक और कैलेंडर
AajTak
असल में सरकार ने गैर उर्दू स्कूलों के लिए अलग से कैलेंडर जारी किया है. ऐसा पहली बार है कि शिक्षा विभाग ने उर्दू स्कूलों के लिए अलग से कैलेंडर जारी किया है. दूसरे कैलेंडर में मुस्लिम त्योहारों में छुट्टियों की तादाद कम की गई है. बता दें कि शिक्षा विभाग ने पहली बार गैर उर्दू स्कूलों और उर्दू स्कूलों के लिए अलग–अलग कैलेंडर जारी किया है. इसके पहले शिक्षा विभाग की तरफ से एक ही कैलेंडर जारी किया जाता था.
बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी बीच शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया एक और कैलेंडर सामने आया है. असल में, शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का दो कैलेंडर जारी किया है. उर्दू स्कूलों के लिए अलग कैलेंडर जबकि गैर उर्दू स्कूलों के लिए अलग छुट्टियों का कैलेंडर बनाया गया है. इस प्रकरण के एक दिन पहले छुट्टियों का सिर्फ एक कैलेंडर सामने आया था और अब दूसरा कैलेंडर भी सामने आ गया है.
पहली बार जारी किए गए दो कैलेंडर असल में सरकार ने गैर उर्दू स्कूलों के लिए अलग से कैलेंडर जारी किया है. ऐसा पहली बार है कि शिक्षा विभाग ने उर्दू स्कूलों के लिए अलग से कैलेंडर जारी किया है. दूसरे कैलेंडर में मुस्लिम त्योहारों में छुट्टियों की तादाद कम की गई है.
बता दें कि शिक्षा विभाग ने पहली बार गैर उर्दू स्कूलों और उर्दू स्कूलों के लिए अलग–अलग कैलेंडर जारी किया है. इसके पहले शिक्षा विभाग की तरफ से एक ही कैलेंडर जारी किया जाता था.
अलग-अलग कैलेंडर में अलग-अलग छुट्टियां केवल उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता था. लेकिन अब दो अलग–अलग कैलेंडर में अलग–अलग छुट्टियों का प्रावधान सामने आया है. उर्दू स्कूलों में ईद की छुट्टी तीन दिनों की जबकि गैर उर्दू स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की गई है. वहीं, बकरीद पर उर्दू स्कूलों में तीन दिनों की जबकि गैर उर्दू स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की गई है.
गैर उर्दू स्कूलों में महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानकी नवमी की छुट्टी होगी जबकि उर्दू स्कूलों में ये छुट्टियां नहीं होंगी. उर्दू और गैर उर्दू दोनों स्कूलों में चेहल्लुम पर एक दिन की छुट्टी रखी गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











