
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद को झटका, जमानत याचिका खारिज, 18 बैंक खाते और 28 FD भी फ्रीज
AajTak
दिल्ली की अदालत ने यौन उत्पीड़न, वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. जांच में 20 करोड़ की संपत्ति और करीब 8 करोड़ रुपये के बैंक खातों का खुलासा हुआ है. पूर्व छात्रों ने बाबा के शोषण और गबन के कई चौंकाने वाले राज खोले हैं.
दिल्ली की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. यह याचिका उस शिकायत के आधार पर दायर हुई थी, जिसमें श्री शारदा संस्थान ट्रस्ट और श्रृंगेरी मठ ने बाबा पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और संपत्ति के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे. अदालत ने कहा कि आरोप इतने गंभीर हैं कि आरोपी को अग्रिम जमानत देने का कोई औचित्य नहीं बनता.
श्रृंगेरी पीठ ने बाबा चैतन्यानंद पर जालसाजी, छद्मवेश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाए. पीठम का कहना है कि आरोपी ने संस्थान और उससे जुड़ी संपत्तियों व धन का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया. आरोप है कि उसने पीठ से जुड़ी लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्ति और आय को गबन कर लिया.
मामले की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई, जब एक प्रारंभिक ऑडिट में वित्तीय गड़बड़ी सामने आई. जांच में पता चला कि वर्ष 2010 में बाबा ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट नाम से एक नया ट्रस्ट बनाया, जबकि पहले से एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रस्ट मौजूद था. इस नए ट्रस्ट के जरिए सारी कमाई और राजस्व डायवर्ट कर लिया गया.
अदालत ने अपने आदेश में साफ कहा कि मामले की गंभीरता और अपराध की प्रकृति को देखते हुए आरोपी को अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है. न्यायालय ने माना कि बाबा के खिलाफ दर्ज आरोप न केवल वित्तीय धोखाधड़ी बल्कि संस्थान से जुड़े हितधारकों के साथ विश्वासघात से भी जुड़े हुए हैं. इसी आधार पर जमानत याचिका खारिज कर दी गई.
बैंक खाते और एफडी फ्रीज इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए बाबा से जुड़े 18 बैंक खातों और 28 एफडी को फ्रीज कर दिया है. इन खातों में करीब 8 करोड़ रुपये जमा थे. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह रकम उन ट्रस्टों से जुड़ी है, जिन्हें पार्थ सारथी ने धोखाधड़ी के जरिए बनाया और जिनके जरिए उसने पीठम की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की.
पाखंडी बाबा चैतन्यानंद का कच्चा चिट्ठा परत-दर-परत खुल रहा है. दिल्ली में मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की आड़ में चल रहा उसका गंदा खेल चौंकाने वाला है. पूर्व छात्रों ने नाम और पहचान छुपाने की शर्त पर आजतक को बताया कि बाबा के संस्थान में उसका पूरा कॉकस काम करता था. वह अपनी मर्जी से छात्रों को दबाव में लाता और जो उसका विरोध करता, उसे परेशान किया जाता है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









