
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर UGC अलर्ट, नई गाइडलाइंस जारी
AajTak
UGC frames new guidelines: यूजीसी ने शिक्षण संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं. अपने दिशा-निर्देशों में यूजीसी ने महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया है. यूजीसी ने कहा कि कॉलेज परिसर में महिलाएं सुरक्षित रहेंगी तो शिक्षण संस्थानों में उनकी सहभागिता भी मजबूत होगी.
यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए अहम फैसला लिया है. दरअसल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नई गाइलाइन जारी की हैं. जिसमें यूजीसी से शिक्षण संस्थानों से सभी छात्रों खास तौर पर लड़कियों, महिला कर्मचारियों के लिये सुरक्षित एवं हिंसा मुक्त वातावरण तैयार करने को कहा है.
यूजीसी के अपने इस दिशा निर्देश में कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे ऊपर होनी चाहिए. परिसर में महिलाएं सुरक्षित रहेंगी तो शिक्षण संस्थानों में उनकी सहभागिता भी मजबूत होगी. यूजीसी ने 14 नवंबर तक इस गाइडलाइन पर शिक्षण संस्थाओं से सुझाव भी मांगे हैं.
शिक्षण संस्थानों में जरूर होनी चाहिए ये व्यवस्था
यूजीसी ने शिक्षण संस्थानों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के लिये स्वच्छता एवं साफ सफाई की सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए. उनके लिए रेस्ट रूम, 24 घंटे पानी की आपूर्ति, ढके हुए कूड़ेदान, सैनिटरी वेंडिंग उपलब्ध होने चाहिए. इसके अलावा उनके लिए सुरक्षित परिवहन, कालेज आने जाने वाले रास्तों पर प्रकाश की उचित व्यवस्थाएं फीडर बसों की सुविधा होनी चाहिए .
लैंगिक भेदभाव ना बर्दाश्त करने पर जोर
आयोग के नये दिशा-निर्देश में शिक्षण संस्थाओं को छात्रों की सुरक्षा के लिए परिसर के चारों ओर चारदिवारी की व्यवस्था व्यवस्था जरूर रखने की बात कही है. सड़कों, पुस्तकालयों, गलियारा, खेल के मैदान, पार्क, प्रयोगशालाओं, पार्किग क्षेत्रों आदि में सीसीटीवी कैमरा का उचित प्रबंध होना चाहिए. साथ ही विश्वविद्यलयों को परिसरों में यौन उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर बल देने को कहा गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










