
छह मोबाइल में छिपी है संसद में साजिश की कहानी... सबके फोन लेकर भागने वाला मास्टरमाइंड खोलेगा राज!
AajTak
संसद की सुरक्षा सेंध लगाने वालों का Motive क्या था, इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. इसी के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सभी आरोपियों का फोन लेकर भागने वाले ललित की तलाश में जुटी है. ललित कोलकाता का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. उसके पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा कि आखिर इनका मकसद क्या था.
Parliament security Breach Case: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस दौरान उनका कहना है कि उन्हें बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं व मणिपुर की समस्याओं पर सरकार का ध्यान दिलवाना था, इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि एजेंसी पूरी तरह इस बात पर यकीन नहीं कर रही है. उनका Motive क्या है, इसके लिए आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच विस्तार से की जाएगी. चारो आरोपियों का मोबाइल फोन ललित के पास है, जो अभी तक फरार है. जांच एजेंसी को शक है कि मोबाइल से सबूत मिटाने के लिए ही वो सबका मोबाइल फोन लेकर भागा है.
एक अधिकारी ने बताया कि अमोल ने पुलिस को बताया है कि उसने महाराष्ट्र के कल्याण से करीब 1200 रुपये में पांच रंगीन धुआं फेंकने वाले कनस्तर खरीदे थे. एक अधिकारी ने कहा कि सभी आरोपियों की विचारधारा एक जैसी थी. इसलिए उन्होंने सरकार को एक जैसी बातें कहीं. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उन्हें किसी व्यक्ति या किसी संगठन ने भेजा था.
संसद में स्प्रे कांड का मास्टरमाइंड अभी भी फरार
दिल्ली पुलिस संसद में स्प्रे कांड के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है. इसके लिए छापेमारी की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता का रहने वाला ललित झा पेशे से टीचर है और इस पूरी घटना का वो मुख्य साजिशकर्ता है.
पुलिस ने कहा कि भगत सिंह से प्रभावित होकर ललित और अन्य लोगों ने ये सब किया, ताकि देश का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो सके. अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को अब तक किसी आतंकी समूह से उनका संबंध नहीं मिला है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








