
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
AajTak
सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाका कुन्ना डब्बा के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है. नक्सलियों के कैंप के पास जवान पहुंच चुके हैं. जवानों की कड़ी कारवाई के चलते नक्सलियों से हथियार और विस्फोटक भी बरामद होने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम तीन नक्सली मारे गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकुन्ना गांव के पास एक पहाड़ी पर शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय मुठभेड़ हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी.
उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने दंतेवाड़ा-सुकमा अंतर-जिला सीमा पर तुमकपाल पुलिस शिविर से डब्बाकुन्ना की ओर अभियान शुरू किया था.
गोलीबारी तुमकपाल और डब्बाकुन्ना के बीच पहाड़ी पर हुई. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद मौके से तीन पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए जो ‘वर्दी’ पहने थे.
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किये गए हैं. अधिकारी ने कहा कि तीनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











