
छत्तीसगढ़: गरियाबंद में मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली ढेर, जनवरी में अब तक 28 का सफाया
AajTak
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया. यह घटना मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पास हुई. जनवरी में अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं. 2024 में कुल 219 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों में मार गिराया, जिससे नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती मिली है.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. यह मुठभेड़ गरियाबंद और ओडिशा सीमा के पास स्थित मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई. वहीं, अधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया था. इस दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से दोनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए. इस मुठभेड़ के साथ ही जनवरी 2025 में छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 28 हो गई है.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी पर बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद
2024 में 219 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया
दरअसल, हाल ही में 16 जनवरी को सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया था. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में छत्तीसगढ़ में कुल 219 नक्सलियों को विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने मार गिराया. यह आंकड़ा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षा अभियानों की प्रभावशीलता को दर्शाता है.
वहीं, सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए लगातार अभियान तेज कर दिए हैं. इस प्रकार की कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयासों को बल मिला है. अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में यह अभियान जारी रहेगा.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








