
छत्तीसगढ़ आए और कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव की तैयारियों का अभी से मूल मंत्र दे गए पीएल पुनिया
Zee News
बैठकों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का बयान भी सामने आया है. मरकाम ने कहा कि 2023 और 2024 के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं.
रायपुर: कांग्रेस में दिनभर चले बैठकों का दौर खत्म हो चुका है. रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष और निगम-मंडल में नियुक्त पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकें हुईं. इन बैठकों में कांग्रेस सत्ता-संगठन में बची हुई नियुक्तियों पर मंत्रणा तो हुई ही. साथ ही साथ ही मिशन 2023 के लिहाज से रणनीतियों पर चर्चा भी हुई. वहीं बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के लिए भी विशेष रणनीति बनी. बैठक के भीतर से खबर ये भी है कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं को दो टूक कहा है कि सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन उसे प्रदेश की जनता तक पहुंचाना जरूरी है. और ये काम अधिकारी नहीं करेंगे, बल्कि संगठन के लोगों को ही करना होगा. बैठकों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरि उल्का और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य मौजूद रहे. ये बैठकें कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में हुईं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










