
चौथी शादी कर रहे PAK क्रिकेटर शोएब मलिक? सानिया मिर्जा संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- बेटे को...
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अक्सर ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब शोएब ने अपनी चौथी शादी की खबरों का सच बताया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी शादी और लव लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में हैं. बीते कुछ समय से शोएब मलिक की चौथी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं. क्रिकेटर को लेकर कहा गया कि वो जल्द ही चौथी बार दूल्हा बनने वाले हैं. शादी की अफवाहों पर अब शोएब मलिक ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.
शादी पर क्या बोले शोएब मलिक?
शोएब मलिक ने एक लंबी स्टेटमेंट जारी की है, जिसमें उन्होंने अपनी चौथी शादी की खबरों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया है. शोएब ने अपनी पत्नी सना जावेद को टारगेट करने पर ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया है. शोएब ने सानिया मिर्जा संग अपने तलाक पर भी बात की है.
शोएब मलिक ने लिखा- साल 2023 की शुरुआत में मेरी शादी खत्म हुई थी. आपसी सहमति से यह तय हुआ था कि हम मिलकर अपने बच्चे की परवरिश करेंगे. इसके बाद ही मैंने दूसरी शादी की. मैंने हमेशा अपने परिवार के सम्मान में अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखने की कोशिश की है. हालांकि, मेरी इस चुप्पी को शायद मेरी कमजोरी मान लिया गया है.
शोएब मलिक ने अपनी स्टेटमेंट में ये भी कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बिना पुष्टि किए ही उनकी परमिशन के बिना खबरें छापी जा रही हैं. उनका ये भी कहना है कि कुछ लोगों ने उनका नाम उन महिलाओं के साथ जोड़ने की कोशिश की, जिनसे वो कभी मिले तक नहीं हैं. शोएब मलिक को लगता है कि जबसे उन्होंने सना जावेद से शादी रचाई है, तब से उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.
शोएब मलिक ने आगे लिखा- मुझे लगता है कि अब बात इतनी आगे बढ़ गई है कि इसपर बोलना जरूरी हो गया है. मेरा बेटा अब उस उम्र में है जहां वो इन झूठी और मनगढ़ंत कहानियों को पढ़ेगा, जिन्हें केवल चंद रुपयों की कमाई और व्यूज के लिए फैलाया जा रहा है. लेकिन ये बेबुनियाद आरोप उन लोगों को परेशान रहे हैं, जिनकी मैं परवाह करता हूं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












