
चौतरफा घिरने के बाद बैकफुट पर आई सरकार, वापस ली Aadhaar पर जारी नई एडवाइजरी
AajTak
कई लोगों ने पहले Aadhaar Card को हर जगह अनिवार्य बनाए जाने और बाद में इसकी फोटो कॉपी शेयर नहीं करने को लेकर जारी इस एडवाइजरी की आलोचना की. सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के मीम भी शेयर किए जाने लगे.
Aadhaar Card से जुड़ी नई एडवाइजरी को लेकर चौतरफा विरोध के बाद सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है. साथ ही इसे एक सामान्य गतिविधि बताया है.
आईटी मंत्रालय ने वापस ली एडवाइजरी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्यागिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की लेटेस्ट एडवाइजरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है. इसके गलत अर्थों में समझे जाने की संभावना को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है. UIDAI ने आधार संख्या को शेयर करने की सामान्य प्रक्रियाओं के बारे में परामर्श देने के लिए ये प्रेस रिलीज जारी की थी. ये एक सामान्य गतिविधि है.
आधार है पूरी तरह सुरक्षित इसी के साथ सरकार ने आम लोगों को फिर से भरोसा दिलाया कि Aadhaar से पहचान का इकोसिस्टम सुरक्षित है. कार्ड धारक की पहचान और निजता की सुरक्षा के लिए इसमें पर्याप्त सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.
इसे भी देखें : 102% बढ़े 500 के नकली नोट, इकोनॉमी को लगी इतने करोड़ की चपत!
आधार को लेकर क्या कहा था UIDAI ने? UIDAI के बेंगलुरू क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल में एक नई आधार एडवाइजरी जारी की थी. इसमें कहा गया था कि लोगों को किसी संस्थान को आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. इसकी जगह आप मास्क्ड आधार का उपयोग कर सकते हैं. मास्क्ड आधार (What is Masked Aadhaar in Hindi?) में आपकी 12 डिजिट की पूरी आधार संख्या नहीं दिखाई देती है. बल्कि इसमें आधार संख्या के सिर्फ आखिरी चार अंक ही दिखाई देते हैं. इसे आप ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं.
इसी के साथ लोगों से ये भी कहा गया था कि गैर-लाइसेंसी प्राइवेट इकाइयां उनका आधार कलेक्ट नहीं कर सकती हैं, ना ही उसे अपने पास रख सकती हैं. इसमें बिना लाइसेंस वाले होटल और सिनेमा हॉल शामिल हैं. ऐसे में कार्ड धारकों को उन्हीं इकाइयों के साथ आधार डिटेल शेयर करनी चाहिए जिनके पास UIDAI से लिया गया यूजर लाइसेंस हो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











