
चौंकाने वाला है 'जयेशभाई जोरदार' एक्ट्रेस शालिनी पांडे का ट्रांसफॉर्मेशन, कही यह बात
AajTak
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के साथ बड़े पर्दे पर हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहीं शालिनी पांडे का ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त नजर आ रहा है. वह पहले से ज्यादा फिट दिखाई दे रही हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर इनकी ग्लैमरस फोटोज देखते ही देखते वायरल हो रही हैं. फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी का कहना है कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए खास तरह दिखने का दबाव कभी महसूस नहीं किया.
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के साथ बड़े पर्दे पर हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहीं शालिनी पांडे का ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त नजर आ रहा है. वह पहले से ज्यादा फिट दिखाई दे रही हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर इनकी ग्लैमरस फोटोज देखते ही देखते वायरल हो रही हैं. फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी का कहना है कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए खास तरह दिखने का दबाव कभी महसूस नहीं किया. शालिनी बताती हैं, "मुझे हमेशा से अपनी फिजीक पर भरोसा रहा है और मैंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया कि लोग मेरे शरीर को लेकर क्या बातें कर रहे हैं. शारीरिक रूप से मैं जिस भी फेज में थी, वह मुझे पसंद आता था और दरअसल किसी खास तरह का बॉडी टाइप हासिल करने के लिए मैंने खुद पर कभी दबाव नहीं डाला." वह स्वीकार करती हैं कि अपने लुक को लेकर महिलाओं की बेवजह नुक्ताचीनी की जाती है. एक्ट्रेस कहती हैं, "मेरा ख्याल है कि शारीरिक रूप से एक खास तरह का दिखने को लेकर महिलाओं पर बहुत दबाव होता है और यह ठीक बात नहीं है, इसलिए मैं खुद में आए बदलाव को किसी ट्रांसफॉर्मेशन के तौर पर नहीं देखती."
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










