
'चोला बदलने से चाल-चलन और चरित्र नहीं बदलता...', I.N.D.I.A. पर अनुराग ठाकुर का हमला
AajTak
बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा गुरुवार को शाहपुरा मुख्यालय पहुंची. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोड़ शो भी किया. इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि गहलोत सरकार ने जो महिला अत्याचार, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, खनन और भू-माफियाओं को खुली छूट दे रखी है, उससे जनता मुक्ति पाना चाहती है. जनता ने फैसला ले लिया है कि तख्त बदल देंगे, ताज बदल देंगे, इन बेईमानों का राज बदल देंगे.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. पर करारा हमला किया है. कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता जो बयान दे रहे हैं, उनको आगह करना चाहता हूं कि सनातन कभी खत्म नहीं होगा. वहीं G-20 समिट पर कांग्रेस की नेता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये कांग्रेस की मानसिकता का दिवालियापन है. यूपीए गठबंधन का नाम इंडिया गठबंधन किया है. मगर, चोला बदलने से राजनेताओं का चाल, चलन ,चरित्र नहीं बदलता है.
गौरतलब है कि बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा गुरुवार को भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पहुंची. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोड़ शो भी किया. फिर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, शिक्षा, किसान कर्ज माफी, महिला अत्याचार, बजरी माफिया और पेपर माफिया को लेकर हमला बोला.
'विपक्ष के पास न तो नेता है और न नीति'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो काम कांग्रेस की सरकार अपने शासन काल में नहीं कर पाई, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े नौ साल में पूरे कर दिए. सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहने वालों से इतना ही कहना चाहता हूं कि आप संविधान और बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने के साथ ही 140 करोड़ भारतवासियों को भी नीचा दिखाने का काम कर रहे हो.
मंत्री ने कहा अगर, यही भविष्य का प्लान और रणनीति विपक्ष की है तो यही कह सकता हूं कि उनके पास न तो नेता है, न नीति है. ये राजनेता याद रखें न देश में मुगल सनातन को खत्म कर पाए. न अंग्रेज खत्म कर पाए. सनातन है, था और रहेगा.
'तख्त बदल देंगे, ताज बदल देंगे, इन बेईमानों का राज बदल देंगे'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







