
चोरी हुआ स्विच्ड ऑफ फोन भी आसानी से मिल जाएगा, ऑन कर लें ये सेटिंग
AajTak
How to Find Lost Phone: आपका फोन चोरी हो जाए या फिर खो जाए, तो आप बड़ी ही आसानी से इसे खोज सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको फोन में कुछ सेटिंग्स को ऑन रखना होगा. हम बात कर रहे हैं Find My Device फीचर की. इसकी मदद से आप स्विच्ड ऑफ फोन को भी आसानी से खोज सकते हैं. ये फीचर iPhone और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मिलता है.
चोरी होने या फिर खो जाने के कुछ ही देर में आपका फोन स्विच्ड ऑफ हो जाता है. अब सवाल आता है कि आप स्विच्ड ऑफ फोन की लोकेशन कैसे खोजेंगे. फायंड माय फीचर की मदद आसानी से अपने खोए हुए स्मार्टफोन को खोज सकते हैं. ये फोन iPhone और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मिलता है.
बात करें Google की तो, कंपनी ने आखिरकार Find My Device का अपग्रेड जारी कर दिया है. इस अपग्रेड के बाद आप स्विच्ड ऑफ फोन की भी लोकेशन का पता लगा सकते हैं. वैसे तो कंपनी ने इस फीचर का ऐलान मई 2023 में किया था, लेकिन स्मार्टफोन्स पर अब ये फीचर आया है. कंपनी ने इसे सभी रीजन के लिए जारी नहीं किया है.
फिलहाल ये फीचर अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध है. कंपनी आने वाले दिनों में इसका विस्तार दूसरे रीजन में भी करेगी. ये फीचर अभी Pixel 8 और Pixel 8 Pro यूजर्स को मिल रहा है. iPhone पहले से ऐसा फीचर ऑफर करता है. आइए जानते हैं गूगल और Apple का ये फीचर काम कैसे करता है.
अगर आप iOS यूजर हैं, तो आपको अपने डिवाइस में Find My सेटिंग को इनेबल करना होगा. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको अपने नाम पर टैप करना होगा और फिर Find My के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
यह भी पढ़ें: iPhone और MacBook पर बंपर डिस्काउंट, Flipkart-Amazon नहीं, यहां शुरू हुई सेल
यहां से आप अपने परिवार और दोस्तों से अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं. अब आपको Find My Device पर क्लिक करना होगा और इस सेटिंग को ऑन करना होगा. आपका फोन कब ऑफलाइन हुआ इसे देखने के लिए आपको Find My Network का विकल्प ऑन करना होगा. ध्यान रहे कि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन की लोकेशन ऑन रहनी चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










