
चोट लगने के बाद निशा रावल के माथे पर आए टांके, दोस्त रोहित ने बताया कैसा है हाल
AajTak
मीडिया संग बातचीत में निशा रावल ने कहा था कि करण ने यह सब कुछ मेरे साथ किया, वह इस बात को नहीं मानेंगे. निशा ने खुद का सिर दीवार में मारा, करण के इस बयान पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक एक्टर हूं और मेरे लिए मेरा चेहरा मायने रखता है, मैं ऐसा खुद के साथ क्यों करूंगी?
टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर करण मेहरा इस समय सुर्खियों में हैं. दरअसल, इस पर पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है. अब इस केस में नया अपडेट सामने आ रहा है. निशा रावल के दोस्त रोहित वर्मा का कहना है कि एक्ट्रेस को माथे पर लगी चोट के कारण सर्जरी करानी पड़ी. शुक्र है कि निशा को प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. ईटाइम्स संग बातचीत में रोहित वर्मा ने इस मुद्दे पर खुलकर कहा, "निशा इस समय अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और वह घर पर आराम कर रही हैं. उन्हें प्लास्टिक सर्जरी नहीं करानी पड़ी."
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











