
चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार और बाल होंगे घने.. सर्दियों में पिएं रणवीर बरार स्टाइल क्रीमी पालक सूप
AajTak
पालक शरीर, स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. लेकिन बहुत सारे लोगों को पालक की सब्जी खाना पसंद नहीं होता है. ऐसे में अगर आप पालक का टेस्टी सूप बनाएंगे तो इसे हर कोई पसंद करेगा. जाने-माने शेफ रणवीर बरार ने पालक सूप की बेहद आसान रेसिपी बताई है जिसे यहां हम आपको बता रहे हैं.
सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट और पोषण की सबसे अधिक जरूरत होती है. ऐसे में सुपरफूड पालक से बना सूप एक वरदान की तरह काम करता है. पालक न केवल आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए, सी, के का भंडार है बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं.
पालक सूप के फायदे
हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए पालक का सूप एक बेहतरीन ऑप्शन है लेकिन ऐसे लोग जिन्हें पालक की सब्जी खाना पसंद नहीं है, उनके लिए भी पालक के सभी पोषक तत्व हासिल करने के लिए इसका सूप एक बेहतरीन तरीका है.
पालक वजन घटाने से लेकर, स्किन को अच्छा रखने, बालों को हेल्दी रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने तक में मददगार है. बच्चे भी पालक खाने में आना-कानी करते हैं. ऐसे में आप रणबीर बरार की रेसिपी से अगर पालक का सूप बनाएंगे तो पालक को नापसंद करने वाले लोग और बच्चे भी इसे मांग-मांग पिएंगे.
रणवीर बरार ने बताया पालक सूप बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक कुकर में देसी घी डालें और घी के गर्म होने पर फिर लहसुन डालें. लहसुन को आपने अच्छी तरह गोल्डन ब्राउन करना है. फिर काली मिर्च और जीरा डालें. इसके बाद मटर डाल दें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









