
चेन्नई: लॉक बाथरूम में मिली असिस्टेंट प्रोफेसर की लाश, प्लास्टिक के थैले से ढका था मुंह
AajTak
चेन्नई के मदुरवोयल में एक असिस्टेंट प्रोफेसर अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए. 32 वर्षीय प्रहर कुमार करवार की मौत की वजह संदेहास्पद है, क्योंकि घर अंदर से बंद था और कोई जबरन घुसने के निशान नहीं मिले. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
चेन्नई के मदुरवोयल इलाके में रविवार रात एक असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 32 वर्षीय प्रहर कुमार करवार उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, कुंड्राथुर के एक निजी कॉलेज में पिछले चार महीने से कार्यरत थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक रविवार रात प्रहर की पत्नी अक्षरा ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. चिंतित अक्षरा ने प्रहर के दोस्त सोनी को सूचित किया. सोनी ने मदुरवोयल पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने जब प्रहर के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो घर अंदर से बंद पाया गया.
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रोफेसर का शव
शक होने पर पुलिस ने आसपास देखने की कोशिश की और बाथरूम में प्रहर को पड़े हुए देखा. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और पाया कि प्रहर बाथरूम में फर्श पर पड़े हैं और उनके गले में प्लास्टिक का कवर लिपटा हुआ है.
प्रहर का शव किलपौक गवर्नमेंट हॉस्पिटल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस का मानना है कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है, लेकिन चूंकि घर अंदर से बंद था और जबरन घुसने का कोई निशान नहीं मिला, इसलिए मामला संदिग्ध है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











