
चेन्नई में हिस्ट्रीशीटर ने जज पर जूता फेंकने की कोशिश की, कोर्ट में मचा हड़कंप
AajTak
चेन्नई में एक हिस्ट्री शीटर ने अदालत में जज पर चप्पल फेंकने की कोशिश की. आरोपी हिस्ट्रीशीटर को राजभवन पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. 6th अतिरिक्त कोर्ट में सुनवाई के दौरान अचानक विनोद ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसे राजभवन मामले में अधिकतम सजा दी गई है. पुलिस ने तुरंत उसे रोक दिया और नियंत्रित कर लिया.
चेन्नई में राजभवन पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर करुका विनोथ ने 6th अतिरिक्त कोर्ट में जज पांडियाराज पर जूता फेंकने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने उसे तुरंत रोक लिया और पकड़ लिया. घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. आरोपी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने उसे कड़ी सुरक्षा में वापस भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि करुका विनोथ को पहले राजभवन पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसे टी नगर में एक TASMAC दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में जज पांडियाराज के सामने 6th अतिरिक्त कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट में पेशी के दौरान अचानक उसने हंगामा शुरू कर दिया.
सजा के विरोध में चिल्लाया विनोद
इसी दौरान विनोथ अचानक चिल्लाने लगा कि राजभवन पर पेट्रोल बम फेंकने के लिए उसे अधिकतम सजा दी गई है. इसके बाद उसने अपना एक जूता उतारा और जज की ओर फेंकने की कोशिश की, लेकिन अदालत में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और रोक दिया.
इस घटना से अदालत कक्ष में हड़कंप मच गया. पुलिस ने विनोथ को कड़ी सुरक्षा में वापस भेज दिया. पुलिस ने बताया कि करुका विनोथ एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











