
चेंजिंग रूम या होटल के कमरे में लगा है 'Spy Camera'? Oppo के इस फीचर से चल जाएगा पता
AajTak
Oppo नए ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट के साथ एक नया और बेहतरीन फीचर को जारी कर रहा है. इससे कमरे में लगे Spy या Hidden Camera को डिटेक्ट किया जा सकता है. जानिए कैसे काम करता है ये फीचर.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने एक नए फीचर को पेश किया है. ये फीचर्स उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है जो ज्यादा ट्रैवल करते हैं. ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम के नए अपडेट के जरिए इस फीचर को पेश किया गया है. इससे Hidden camera के बारे में पता लगाया जा सकता है.
इस फीचर को Oppo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X5 और Find X5 Pro पर देखा जा चुका है. हिडेन कैमरा कई बार में चेजिंग रूम, स्पा, पब्लिक वॉशरूम या होटल रूम में देखने को मिलता है. इससे विक्टिम को चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया जाता है.
अब ऐसी स्थिति से बचाने के लिए Oppo ने सॉल्यूशन निकाल लिया है. नए ColorOS वर्जन से यूजर्स रूम में किसी स्पाई कैमरा के वायरलेस सिग्नल को स्कैन कर सकते हैं. सिग्नल डिटेक्शन मैथेड को खासकर हिडेन इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स को खोजने के लिए बनाया गया है.
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इसको लेकर जानकारी देते हुए Oppo ने कहा कि ColorOS 12.1 से हिडेन कैमरा को खोजा जा सकता है. अभी इस फीचर को Find X5 स्मार्टफोन में Hidden Camera Detection ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है.
Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार Oppo App Market में कंपनी का ये ऐप अभी फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है. इसे डाउनलोड करने के बाद ये यूजर को फोन का Wi-Fi और hotspot बंद करने के लिए कहता है ताकि स्पाई कैमरा को स्कैन किया जा सके.
इसके अलावा ये यूजर को कमरे का लाइट भी ऑफ करने के लिए कह सकता है. इससे अंधरे कमरे में स्पाई कैमरे से आने वाली इंफ्रारेड लाइट को डिटेक्ट किया जा सकता है. जो वो वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए यूज करते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










