
'चुनी हुई सरकार की नहीं सुनते अधिकारी...', 'दंगल' में बोले AAP प्रवक्ता संजीव झा
AajTak
आप प्रवक्ता ने आजतक के खास शो दंगल में कहा कि ये बड़ा क्लासिक एग्ज़ैम्पल है. दिल्ली में 2015 में बस मार्शलों की नियुक्ति अरविंद केजरीवाल की सरकार ने की. 2022 में अचानक 23 में एक अचानक फाइल मूव करता है. डिवीजन कमिश्नर और रातोंरात कहता है कि हम इस सारे सिविल वालंटियर्स को बस मार्शल नहीं होने देंगे.
आजतक के खास शो दंगल में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजीव झा से पूछा गया कि क्या एलजी ने 10 हजार वॉलंटियर्स को नौकरी से हटाने के मामले में कोई ऑब्जेक्शन किया नहीं एलजी का इसमें कोई रोल नहीं है. सवाल का जवाब देते हुए आप प्रवक्ता ने कहा कि ये बड़ा क्लासिक एग्ज़ैम्पल है. इसी केस से आपको समझ में आ जाएगा कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी एलजी और एलजी अपने अधिकारियों के द्वारा दिल्ली को मेस बनाकर रखा हुआ है.
उन्होंने कहा एक बात समझिए कि दिल्ली में 2015 में बस मार्शलों की नियुक्ति अरविंद केजरीवाल की सरकार ने की. 2022 में अचानक 23 में एक अचानक फाइल मूव करता है. डिवीजन कमिश्नर और रातोंरात कहता है कि हम इस सारे सिविल वालंटियर्स को बस मार्शल नहीं होने देंगे और उसके बाद उस समय में जो रेवेन्यू मिनिस्टर है, उन्होंने कहा कि भाई 2015 से नौकरी कर रहा है, अब कैसे निकाल देंगे आप? उसके बाद फिर ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी, फाइनेंस सेक्रेटरी सब ने ये कह दिया कि नहीं, क्योंकि फाइनेंस फाइनेंशियल इसमें कॉन्कुरेंस नहीं है. इसलिए हम उनको फर्दर नहीं रख सकते. अब देखिए लगातार फिर उसके बाद ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रेवेन्यू, मिनिस्टर फाइनेंस, मिनिस्टर, चीफ मिनिस्टर लगातार लिखते रहे की चुकी 2015 से नौकरी कर रहे है. तो उनकी नौकरी को बहाल किया जाएगा.
'सीएम ने लिखीं एलजी को चिट्ठी'
उन्होंने कहा कि जब ये अधिकारी नहीं सुना तो चीफ मिनिस्टर ने एलजी साहब को ये चिट्ठी लिखी. ये तीन अधिकारी जो उसमें मैं डिजिटल कमिश्नर थे जो ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी थे. जो अब बड़े-बड़े ओहदे पर अभी भारतीय जनता पार्टी ने लगाया हुआ है. सबको एक तो एल जी साहब के साथ ही अभी है. उन सब को कहा कि इनको इमीडीएटली यहां से हटाया जाए, क्योंकि ये सब लोग मिल कर ये चाहते है कि नियुक्ति न हो और लगातार उसके बाद हां ये जो विजेंद्र गुप्ता केसेस कह रहे है. अब देखिए एक फाइल आती है. एक तरफ लगभग 10,000 वॉलंटियर्स सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को हटा देते हैं. डेढ़ सौ के करीब वालंटियर्स जो ये डीएम के यहां पानी पिलाते हैं, चाय पिलाते हैं, उसको कहते हैं, रख लेंगे तो अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर ये डेढ़ सौ सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को अगर रख सकते हैं, आप परमानेंट नौकरी पर तो फिर मार्शल क्यों नहीं रखते हैं?
'CM आतिशी ने भी लिखी चिट्ठी'
आप प्रवक्ता ये भी कहा कि अगर मार्शल का रखना अवैध है? तो फिर इस डेढ़ सौ के करीब जो वॉलंटियर्स सिविल डिफेंस किया, उनको इमीडीएटली निकाल दिया जाए. बार-बार चिट्ठी में लिखा, मैं आपको चिट्टी दिखा सकता हूं. ये चिट्टी है 27 अक्टूबर 2023 की और उसके बाद अभी रिसेंटली आतिशी चीफ मिनिस्टर हैं, उन्होंने भी चिट्ठी लिखी है. अब एक बात समझिए ये भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से ही सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को नौकरी से रोकने का पूरा प्रयास कर रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







