
चुनाव से पहले बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफ़ा, ममता बोलीं- विधानसभा चुनावों से जुड़ा निर्णय
The Wire
विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि राज्य के नए राज्यपाल होंगे. केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों के राज्यपालों और दिल्ली व लद्दाख के उपराज्यपालों से जुड़े बड़े पैमाने पर फेरबदल की घोषणा की. इस बदलाव के तहत कुल नौ नियुक्तियां और तबादले किए गए.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. गुरुवार (5 मार्च) को आई खबरों के बाद इस कदम पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह फैसला संभवतः राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ा हो सकता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार के साथ कई सार्वजनिक मतभेदों में रहे बोस इस समय नई दिल्ली में हैं. इस्तीफा देने के बाद वे बंग भवन पहुंचे.
उनके इस्तीफे के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है. बोस को 17 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है. मैं साढ़े तीन साल तक बंगाल का राज्यपाल रहा हूं. मेरे लिए इतना काफी है.’
अपनी पहली प्रतिक्रिया में ममता बनर्जी ने कहा कि इस घटनाक्रम से वे ‘हैरान और बहुत चिंतित’ हैं. उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले राज्यपाल पर केंद्र सरकार का दबाव रहा होगा.
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘उनके इस्तीफे के पीछे के कारण इस समय मुझे पता नहीं हैं. हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुझे आश्चर्य नहीं होगा यदि आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कुछ राजनीतिक हितों को साधने के लिए राज्यपाल पर केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से दबाव डाला गया हो.’
I am shocked and deeply concerned by the sudden news of the resignation of Shri C. V. Ananda Bose, the Governor of West Bengal.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








