
चुनाव से पहले फिर बुरे फंसे ट्रंप! सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पर क्यों हुआ विवाद
AajTak
ट्रंप दरअसल तीन साल पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के दौरान काबुल में आत्मघाती हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेमेट्री (कब्रिस्तान) गए थे. इस दौरान उनकी कैंपेन टीम के साथ एक फोटोग्राफर भी था. जिसे लेकर विवाद हुआ.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शहीद अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बीते सोमवार को आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री (Arlington National Cemetary) गए थे. लेकिन उनका यह दौरा विवादों में घिर गया. इसकी वजह है फोटोग्राफर की मौजूदगी.
ट्रंप दरअसल तीन साल पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के दौरान काबुल में आत्मघाती हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेमेट्री (कब्रिस्तान) गए थे. इस दौरान उनकी कैंपेन टीम के साथ एक फोटोग्राफर भी था. जिसे लेकर विवाद हुआ.
आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में फोटोग्राफर की मौजूदगी को लेकर ट्रंप की कैंपेन टीम के सदस्य और सेमेट्री के अधिकारियों के बीच बहस हो गई. फोटोग्राफर को रोकने की कोशिश की गई. यह बहस हाथापाई तक जा पहुंची, जहां ट्रंप के स्टाफ ने अधिकारी को धक्का भी दिया. सेमेट्री अधिकारी ने ट्रंप के स्टाफ को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने से रोकने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि सिर्फ सेमेट्री स्टाफ के सदस्यों को ही इस क्षेत्र में तस्वीर लेने और वीडियोग्राफी करने की इजाजत है.
सेमेट्री ने बयान जारी कर कहा कि कानून के तहत सैन्य कब्रिस्तानों में राजनीतिक प्रचार और चुनाव संबंधी गतिविधियों पर रोक है. इस तरह की जगहों पर राजनीतिक प्रचार सही नहीं है.
बैकफुट पर ट्रंप की टीम
यह मामला सार्वजनिक होने और विवाद बढ़ने के बाद ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन के प्रवक्ता चेउंग ने हाथापाई की घटना से इनकार किया. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम इस घटना की फुटेज जारी करने के लिए तैयार हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








