
चुनाव बाद पहली बार पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे अमित शाह, 2024 की रणनीति पर चर्चा
AajTak
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार गृह मंत्री अमित शाह दौरे पर आ रहे हैं. उनका ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासतौर पर पार्टी की अगली रणनीति तय करने से लेकर बंगाल में अंदरूनी लड़ाई से निपटने की बड़ी चुनौती बनी हुई है.
विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल बाद गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बंगाल पहुंच रहे हैं. वे यहां उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक दौरे करेंगे. राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन के बारे में फीडबैक लेंगे. अमित शाह का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
दरअसल, शाह इस दौरे में 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे और प्रदेश में संगठन के अंदर अंदरूनी लड़ाई को खत्म करने में भी मददगार साबित होंगे. अमित शाह तीन दिन बंगाल में रहेंगे. यहां उनकी जनसभा से लेकर पार्टी कार्यकताओं और नेताओं के साथ बैठक के कार्यक्रम तय हैं.
सिलीगुंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
गृह मंत्री शाह कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वे 4 मई की रात कोलकाता पहुंचेंगे. 5 मई की सुबह उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज में बीएसएफ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की तैयारियों का जायजा लेंगे. दोपहर में अमित शाह सिलीगुड़ी पहुंच जाएंगे. वहां एक जनसभा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे.
कोलकाता में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक
इसके बाद 6 मई को अमित शाह कूचबिहार में तीन बीघा कॉरिडोर में बीएसएफ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर में गृह मंत्री कोलकाता पहुंचेंगे और पार्टी विधायकों और प्रदेश बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











