
चुनाव नतीजों से पहले किन इंतजामों की बात कर रहे हैं हरियाणा के CM सैनी? जलेबी पर भिड़े दीपेंद्र हुड्डा
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी नहीं आए हैं कि जुबानी जंग का नया चैप्टर शुरू हो गया है. दीपेंद्र हुड्डा जलेबी पर भिड़ गए तो वहीं सीएम सैनी ने सरकार गठन को लेकर कहा है कि हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं, सारे इंतजाम हैं. सीएम सैनी नतीजों से पहले किन इंतजामों की बात कर रहे हैं?
हरियाणा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आने हैं लेकिन सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी कांग्रेस, दोनों ही दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग का एक नया चैप्टर शुरू हो गया है. दोनों दलों के नेता अपनी-अपनी जीत और सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर चुनावों में जीत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है. वहीं, सीएम सैनी ने भी तीसरी बार बीजेपी सरकार का दावा करते हुए कहा है कि हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं, सारे इंतजाम हैं.
दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पर जलेबी को लेकर भिड़ गए और पोस्ट करते हुए कहा कि नायब जी आप चिंता न करें. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाकर उसी गोहाना के जलेबी का डिब्बा 8 की शाम हम याद से आपके पास भी जरूर भेजेंगे. हुड्डा ने ये पोस्ट हरियाणा बीजेपी के उस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है जिसमें सीएम सैनी राहुल गांधी के जलेबी वाले बयान को लेकर तंज करते दिख रहे हैं.
हरियाणा चुनाव को लेकर लगभग हर एग्जिट पोल नतीजों में कांग्रेस सरकार के अनुमान जताए गए हैं. ऐसे में सीएम सैनी के तीसरी बार बीजेपी सरकार के विश्वास का आधार क्या है और वह आखिर किन इंतजामों की बात कर रहे हैं?
किन इंतजामों की बात कर रहे सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री अगर सारे इंतजाम की बात कर रहे हैं तो उसके पीछे बीजेपी की त्वरित निर्णय और हर समय एक्शन मोड में रहने वाली पार्टी की इमेज भी है. 2019 के हरियाणा चुनाव की ही बात करें तो कांग्रेस हंग असेंबली की संभावनाएं ही टटोल रही थी कि बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से हाथ मिलाकर सरकार बनाने का ऐलान भी कर दिया था. सैनी का संकेत उस तरफ ही होगा कि अगर वैसी ही तस्वीर बनती है तो पार्टी के पास वैसी परिस्थितियों में भी इंतजाम हैं. अब सवाल है कि आखिर वे इंतजाम कौन से हो सकते हैं?
1- आईएनएलडी पर नजर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











