
चुनाव के बाद से साइलेंट चल रहीं वसुंधरा अचानक मुखर क्यों हो गईं, क्यों दिखा रहीं तेवर?
AajTak
चुनाव के बाद से ही साइलेंट चल रहीं वसुंधरा राजे अचानक मुखर हो गई हैं. वसुंधरा राजे ने सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के अभिनंदन समारोह में कहा कि लोगों को पीतल की लौंग क्या मिल जाती है, वे खुद को सर्राफ समझ बैठते हैं. वसुंधरा अचानक मुखर क्यों हो गईं? वह क्यों तेवर दिखा रही हैं?
वसुंधरा राजे राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार थीं. पार्टी ने पहले बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ने का ऐलान किया और फिर जीत के बाद भजनलाल शर्मा को सरकार की कमान सौंप दी. करीब 10 महीने पहले मुख्यमंत्री पद के लिए भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव भी विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे से ही रखवाया गया. तब से ही वसुंधरा के सियासी करियर को लेकर कयासों का दौर चलता आया है लेकिन पूर्व सीएम चुनाव के बाद से ही साइलेंट रहीं. वसुंधरा अब अचानक मुखर हो गई हैं.
उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान कहा, "ओम माथुर चाहे कितनी ही बुलंदियों पर पहुंच गए लेकिन इनके पैर हमेशा जमीन पर ही रहते हैं. इसीलिए इनके चाहने वाले भी असंख्य हैं. वरना कई लोगों को पीतल की लौंग क्या मिल जाती है, वे खुद को सर्राफ समझ बैठते हैं." वसुंधरा राजे की इस टिप्पणी ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है. वसुंधरा की इस टिप्पणी को कोई सीएम भजन से जोड़कर देख रहा है तो कोई विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके मदन राठौड़ से.
यह टिप्पणी किसके लिए थी, यह तो वसुंधरा ही जानें लेकिन बात इसे लेकर भी हो रही है कि चुनाव के बाद से साइलेंट चल रहीं वसुंधरा राजे अचानक मुखर क्यों हो गईं, क्यों तेवर दिखा रही हैं? राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि वसुंधरा राजे राजस्थान बीजेपी का पावर सेंटर हुआ करती थीं लेकिन पिछले करीब एक साल में ही परिस्थितियों ने ऐसी करवट ली कि वह हाशिए पर चली गई हैं. सत्ता परिवर्तन का असर कहें या क्या, जो नेता-विधायक पहले वसुंधरा की परिक्रमा करते नजर आते थे, अब दूरी बना रहे हैं. उनकी यह टिप्पणी नेताओं के व्यवहार में खुद को लेकर आए बदलाव को लेकर निराशा बता रही है. सरकार में नहीं तो संगठन में ही सही या फिर कोई और जिम्मेदारी, महारानी अब तेवर दिखा रही हैं तो उसके पीछे अपना खोया सियासी वैभव पाने की कोशिश ही है.
उम्र का फैक्टर- एक पहलू यह भी है कि वसुंधरा राजे 71 साल की हो चुकी हैं. बीजेपी की अघोषित नीति 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को टिकट देने से परहेज कर मार्गदर्शक मंडल में डाल देने की रही है. राजस्थान के अगले चुनाव तक वसुंधरा बीजेपी में एक्टिव पॉलिटिक्स से रिटायरमेंट की इस आयु सीमा तक पहुंच चुकी होंगी. वसुंधरा राजे के सामने अब आगे भी एक्टिव पॉलिटिक्स में प्रासंगिक बनाए रखने की चुनौती है.
बेटे को सेट करना- वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत भी सियासत में हैं. दुष्यंत झालावाड़-बारां सीट से चौथी बार के सांसद हैं. बीजेपी ने जब सीएम के लिए भजनलाल शर्मा का नाम आगे किया और इसका प्रस्ताव खुद वसुंधरा से ही रखवाया गया, ऐसा कहा जाने लगा कि पार्टी ने उन्हें दुष्यंत को लेकर जरूर कोई बड़ा आश्वासन दिया होगा. वसुंधरा की राजनीति का मिजाज भी ऐसा नहीं रहा है जिससे यह मान लिया जाता कि वह समर्पित सिपाही की तरह आलाकमान का हर फैसला ऐसे ही मान लेंगी. लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बन गई लेकिन दुष्यंत खाली हाथ ही रहे. चौथी बार के विधायक दुष्यंत मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाने से भी वंचित ही रहे.
यह भी पढ़ें: 'पीतल की लौंग क्या मिल जाती है, खुद को सर्राफ समझ बैठते हैं', वसुंधरा राजे ने किस पर साधा निशाना?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



