
चुनाव आयोग का केंद्र को आदेश, चुनावी राज्यों में वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाएं PM मोदी का फोटो
AajTak
बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन के बाद लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिया जाता है. इन सर्टिफिकेट्स पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को आदेश दिए हैं कि वो विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े राज्यों से इन तस्वीरों को हटा दे.
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट्स से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने के लिए कहा है. केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है. बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन के बाद लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिया जाता है. इन सर्टिफिकेट्स पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को आदेश दिए हैं कि वो विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े राज्यों से इन तस्वीरों को हटा दे.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









