
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला, INDIA गठबंधन को भी घेरा!
AajTak
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं. वह गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी लॉन्च करेंगे और चुनावी मैदान में उतरेंगे. राज्य में भी इन दिनों राजनीति सातवें आसमान पर है. जहां जेडीयू और आरजेडी विपक्षी एकता स्वरुप बने गठबंधन में हैं तो वहीं कई अन्य क्षेत्रीय दल बीजेपी के साथ NDA में शामिल हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











