
चुनावी रंजिश: पत्नी का पर्चा भरकर लौटा युवक तो बदमाशों ने घर में घुसकर झोंक दी फायर, मौत
AajTak
ये घटना मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के कुनकुरा गांव की है. जहां 28 साल के राहुल नाम का शख्स अपनी पत्नी को ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव का पर्चा भरवाने गया था. घर वापस लौटने पर हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया.
युपी में मेरठ में चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्नी का ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा भरवा कर घर लौटे पति की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं हथियारों से लैस बदमाशों ने युवक के परिजनों पर भी जानलेवा हमला किया जिसके बाद आरोपी फरार हो गए. परिजनों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है. हालांकि, पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, ये घटना मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के कुनकुरा गांव की है. जहां 28 साल के राहुल नाम का शख्स अपनी पत्नी को ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा भरवाने गया था. घर वापस लौटने पर हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









