
'चुनावी भाषण में ये सब बोलना पड़ता है', अजित पवार के फंड वाले बयान पर बोले CM फडणवीस
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मालेगांव नगर पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आपके पास वोट हैं, मेरे पास फंड. अगर आप हमें रिजेक्ट’ करेंगे, तो मैं भी आपको रिजेक्ट कर दूंगा. उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी. इस पर अब मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान आया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार के उस विवादित बयान को चुनावी रेटोरिक बताते हुए खारिज कर दिया, जिसमें पवार ने विकास कार्यों के लिए फंड आवंटन को वोट मिलने से जोड़ा था. फडणवीस ने स्पष्ट किया कि महायुति सरकार किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं करेगी और विकास सभी का होगा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि चुनावी भाषणों में कई बार बातें बढ़ा-चढ़ाकर कही जाती हैं, लेकिन उनका वास्तविक मतलब वैसा नहीं होता. ये सब बोलना पड़ता है, चुनाव के समय ये सब बोलना पड़ता है. इन बातों का कोई अर्थ नहीं होता है. मैं भी जाऊंगा तो कहूंगा कि मुझे वोट दो, मैं ज्यादा पैसा दूंगा.
उन्होंने कहा, “अगर हमारे साथी या कोई और ऐसा कह भी दे, तो इसका यह अर्थ नहीं कि वे भेदभाव करेंगे. हमारी सरकार महाराष्ट्र के हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.”
अजित पवार का क्या था बयान?
शुक्रवार को पुणे जिले की बारामती तहसील स्थित मालेगांव नगर पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान एनसीपी (अजित पवार गुट) प्रमुख और वित्त मंत्री अजित पवार ने मतदाताओं से कहा था, “आपके पास वोट हैं, मेरे पास फंड. अगर आपने हमारे 18 उम्मीदवारों को जिताया, तो फंड की कोई कमी नहीं होगी. लेकिन अगर आप हमें रिजेक्ट’ करेंगे, तो मैं भी आपको रिजेक्ट कर दूंगा.”
इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में पवार की आलोचना शुरू हो गई.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










