
चुनावी नतीजों के बाद राज्य सभा में बदलने जा रहा 'गणित', BJP को नफा या नुकसान?
Zee News
राज्य सभा की वेबसाइट के अनुसार उच्च सदन में फिलहाल 240 सदस्य हैं. वर्ष 2022 में कम से कम 78 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा. वर्तमान में राज्य सभा में बीजेपी के 95 सदस्य हैं.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद राज्य सभा में केंद्र की सत्ताधारी BJP को फिलहाल कोई खास लाभ होता नहीं दिख रहा है. एक रिपोर्ट में सोमवार को दावा किया गया कि अगले साल तक उच्च सदन में बीजेपी की सदस्य संख्या में एक सीट का इजाफा होगा और उसकी कुल संख्या 96 हो जाएगी. वर्तमान में राज्य सभा में बीजेपी के 95 सदस्य हैं. राज्य सभा की वेबसाइट के अनुसार उच्च सदन में फिलहाल 240 सदस्य हैं. वर्ष 2022 में कम से कम 78 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा. इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल शामिल हैं. ब्रोकरेज कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, 'हमारी समीक्षा में यह बात सामने आई है कि अगले दौर के राज्य सभा चुनावों (2022) में भाजपा को कोई खास फायदा नहीं होगा.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








