
चुटकियों में चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन? Vivo ला रहा 200W का फास्ट चार्जर, डिटेल्स लीक
AajTak
200W Charging Phone: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फास्ट चार्जिंग नया ट्रेंड है. इस वक्त लगभग सभी ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप डिवाइसेस में फास्ट ही नहीं बल्कि सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे रहे हैं. ऐसे ही एक स्मार्टफोन पर Vivo काम कर रहा है. जल्द ही कंपनी इस फोन को लॉन्च कर सकती है.
Vivo स्मार्टफोन मार्केट में नए-नए डिवाइसेस लॉन्च करता रहता है. ब्रांड के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है. कंपनी 200W की चार्जिंग सपोर्ट वाला एक फोन जल्द ही लॉन्च कर सकती है. पहले रिपोर्ट्स आई थी कि कंपनी 100W की फास्ट चार्जिंग वाले हैंडसेट पर काम कर रही है.
लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो कंपनी 200W की फास्ट चार्जिंग वाला डिवाइस डेवलप कर रही है. कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस में 20V/10A की चार्जिंग मिल सकती है. इसकी जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station ने दी है.
उन्होंने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इसकी जानकारी पोस्ट की है. टिप्स्टर की मानें तो फ्लैगशिप डिवाइस में 200W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पहले 100W की चार्जिंग पर काम कर रही थी, लेकिन अब ब्रांड ने अपना प्लान चेंज कर दिया है.
नया एडॉप्टर 20V की चार्जिंग सपोर्ट करेगा. ब्रांड इस चार्जिंग एडॉप्टर के साथ 4000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दे सकता है. हालांकि, इस स्मार्टफोन के नाम और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिलहाल नहीं है.
फोन कब तक रिलीज होगा इसकी जानकारी भी नहीं है. कंपनी ने इस डिवाइस की अभी तक पुष्टि नहीं की है. ब्रांड का आखिरी फ्लैगशिप डिवाइस Vivo X80 Pro था. Vivo ने हाल में ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया है.
Vivo X80 Pro में 80W की चार्जिंग मिलती है. यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा 48MP, 12 मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










