
चीन विमान-वाहक पोत में कर रहा बड़ा बदलाव, सफल हुआ तो बढ़ जाएगी सैन्य शक्ति
AajTak
चीन ने बेहद मजबूती से इस ओर इशारा किया है कि वो अपने अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट करियर पर नया एयक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम लगाने जा रहा है. क्योंकि वह अपने युद्धपोतों और एयरक्राफ्ट करियर पर उसके देश में बना सर्विलांस प्लेन केजे-600 की तैनाती करने वाला है. केजे-600 सर्विलांस प्लेन युद्ध के समय और आम दिनों में दुश्मन की गतिविधियों की निगरानी के लिए चीन ने विकसित किया है.
चीन ने बेहद मजबूती से इस ओर इशारा किया है कि वो अपने अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट करियर पर नया एयक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम लगाने जा रहा है. क्योंकि वह अपने युद्धपोतों और एयरक्राफ्ट करियर पर उसके देश में बना सर्विलांस प्लेन केजे-600 की तैनाती करने वाला है. केजे-600 सर्विलांस प्लेन युद्ध के समय और आम दिनों में दुश्मन की गतिविधियों की निगरानी के लिए चीन ने विकसित किया है. (फोटोःगेटी) चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने बताया कि जनवरी के अंत में वहां की सरकार ने एयरक्राफ्ट करियर यानी विमान-वाहक पोत पर केजे-600 (KJ-600) सर्विलांस विमान उतारने और उड़ाने के सफल परीक्षण किया. ये परीक्षण शांसी प्रांत के जियान में किया गया था. (फोटोःगेटी) केजे-600 (KJ-600) सर्विलांस विमान बड़ा और ताकतवर विमान है लेकिन वह किसी भी फाइटर जेट की तुलना में धीमे उड़ता है. उसका वजन और टर्बोप्रॉप इंजन इस लायक नहीं है कि वह एयरक्राफ्ट करियर से टेकऑफ या लैंड कर सके. इसलिए चीन की सरकार अपने एयरक्राफ्ट करियर पर कैटॉपॉल्ट सिस्टम लगा रहा है ताकि ये प्लेन उसपर तैनात किया जा सके. (फोटोःगेटी)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










