
चीन लगातार कर रहा Air-Sea मिलिट्री ड्रिल, तनाव के बीच ताइवान ने मांगा अंतरराष्ट्रीय सपोर्ट
AajTak
Taiwan Vs China: ताइवान पर कब्जे के मंसूबे पालने वाला चीन अब खुलेआम दादागिरी पर उतर आया है. अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद चीन ने ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं. वहीं, जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका ने ताइवान के पूर्व में चार युद्धपोत तैनात कर दिए हैं, जिसमें से एक परमाणु संचालित विमान वाहक है.
Taiwan Vs China: अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद ताइवान का चीन के साथ शुरू हुआ तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. समुद्री सीमा में सैन्य अभ्यास (Military Exercises) कर चीन, लगातर ताइवान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.
चीन के आगे काफी छोटा और सैन्य रूप से कमजोर होने के बावजूद भी ताइवान उसे टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. ताइवान ने चीन से मुकाबला करने के लिए अब एक नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें वह दुनियाभर के देशों से मदद की अपील कर रहा है.
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन (Tsai Ing-wen) ने ट्वीट कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ताइवान की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा, 'ताइवान की सरकार और सेना चीन के सैन्य अभ्यासों की बारीकी से निगरानी कर रही है. जरूरत पड़ने पर हम उन्हें जवाब देने के लिए भी तैयार हैं. लेकिन मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुजारिश करती हूं कि वे हमारी मदद करें और क्षेत्रीय सुरक्षा को बरकरार रखने में सहयोग दें'.
इसके अलावा ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने चीन की हरकतों का खुलासा किया है. ट्वीट में कहा गया कि चीन कीपीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 20 एयरक्राफ्ट (10 एयरक्राफ्ट SU-30, 4 एयरक्राफ्ट J-16, 4 एयरक्राफ्ट J-11, एक Y-8 ASW और एक Y-20 एरियल रिफ्यूलिंग) और 14 नेवी के जहाजों ने शनिवार को ताइवान के आसपास सैन्य अभियान चलाया.
20 KM दूर चीन की मिलिट्री
चीन ताइवान को छह तरफ से घेरकर युद्धाभ्यास कर रहा है. ऐसा करके वह उसके अहम बंदरगाहों का रास्ता रोकना चाहता है. इसमें Kaohsiung, Taichung, Taipei, Keelung, Suao and Hualien पोर्ट चीन के निशाने पर है. जिस जोन में चीन फायर ड्रिल कर रहा है वह ताइवान की तटरेखा से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर है. चीनी मिलिट्री के हेलिकॉप्टर Pingtan island के पास उड़ते भी देख गए. यह Fujian प्रांत में मौजूद चीन का बिल्कुल अंतिम छोर है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








