
चीन में बेकाबू हुए हालात, हिंसक झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों का सख्त एक्शन
AajTak
चीन का मैन्युफैक्चरिंग हब माने जाने वाले गुआंग्झू शहर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार हिंसक झड़पें हो रही है. यहां प्रदर्शनकारियों के उग्र रूप को देखते हुए हैजमेट सूट पहने दंगा पुलिस सड़कों पर उतर आई है. पुलिस प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है.
चीन में शी जिनपिंग सरकार के खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. चीन की जीरो कोविड पॉलिसी को लेकर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं. सरकार ने लॉकडाउन नियमों में ढील बरतने के कुछ संकेत दिए हैं. लेकिन वह जीरो कोविड पॉलिसी को लेकर किसी तरह की रियायत बरतने के मूड में नहीं है. बल्कि गुआंग्झू सहित कुछ शहरों में प्रदर्शन हिंसक हो गया है. ऐसे में सेफ्टी शील्ड के साथ दंगा पुलिस (Riot Police) सड़कों पर उतर आई है और इन प्रदर्शनों को कुचलने का प्रयास कर रही है.
यही वजह है कि कई शहरों में प्रदर्शन अब हिंसक होता जा रहा है. चीन के गुआंग्झू शहर में गुस्साए प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाबलों से भिड़ते देखा जा सकता है. चीन की सड़कों पर पहली बार दंगा पुलिस को हेजमैट सूट पहनकर सड़कों पर उतरते देखा गया. गुरुवार को गुआंग्झू में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर कांच की बोतलें भी फेंकीं.
चीन में 30 सालों में पहली बार इस तरह के सरकार विरोधी प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. सुरक्षाबल इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.
बता दें कि चीन के उरूमकी से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अमेरिका और यूरोप के कई देशों तक फैल गया है. गुस्साए लोग कड़े कोविड प्रतिबंधों के अलावा शी जिनपिंग की कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं.
अमेरिका के कोलंबिया, ड्यूक, नॉर्थ कैरोलिना और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कली के छात्र चीन के प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रहे हैं. बीते शुक्रवार को शुरू हुए इन प्रदर्शनों को चीन में सविनय अवज्ञा की अब तक की सबसे बड़ी लहर माना जा रहा है. चीन के उरूमकी के एक अपार्टमेंट में लगी आग के बाद लोग बड़े पैमाने पर सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं.
इस घटना के तुरंत बाद लोगों ने लॉकडाउन को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से अपार्टमेंट में फंसे लोगों को बचकर बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिस वजह से दस लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








