
चीन में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार का जोर! दिए जा रहे ये ऑफर
AajTak
चीन की स्टेट काउंसिल ने सोमवार को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं ताकि बच्चों के जन्मदर को बढ़ाया जा सके, चाइल्डकेयर सिस्टम का विस्तार किया जा सके, शिक्षा को और मजबूत किया जा सके. साथ ही बच्चे पैदा करने के लिए अनुकूल सामाजिक माहौल तैयार किया जा सके.
चीन में जन्म दर लगातार घट रही है. ऐसे में चीन ने कई नीतियों का ऐलान किया है, जिनमें बच्चे के पैदा होने पर सब्सिडी सिस्टम और ज्यादा बच्चे पैदा करने पर परिजनों के टैक्स में कटौती जैसी नीतियां शामिल हैं. इसका उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि जन्म दर को बढ़ाया जा सके.
चीन की स्टेट काउंसिल ने सोमवार को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं ताकि बच्चों के जन्मदर को बढ़ाया जा सके. इनमें प्रसव सहायता सेवाओं को बढ़ाना, चाइल्ड केयर सिस्टम का विस्तार, शिक्षा, आवास और रोजगार को लेकर मदद करने जैसे 13 सूत्रीय रूपरेखा तैयार की है. साथ ही बच्चे पैदा करने के लिए अनुकूल सामाजिक माहौल तैयार करना भी सरकार की प्राथमिकता है. गाइडलाइंस में कहा गया है कि नई नीतियों के दम पर चाइल्डबर्थ सब्सिडी सिस्टम में सुधार किया जा सकेगा.
स्टेट काउंसिल ने शादी और बच्चे पैदा करने की नई संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि सही उम्र में विवाह और माता-पिता द्वारा मिलकर बच्चों की देखभाल का महत्व समझाया जाना चाहिए. इनमें बेहतर मातृत्व बीमा, मातृत्व अवकाश, सब्सिडी और बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं. काउंसिल ने स्थानीय सरकारों से बाल देखभाल केंद्रों के लिए बजट आवंटित करने और ऐसी सेवाओं के लिए कर और शुल्क में छूट देने की सिफारिश की है.
बता दें कि चीन की आबादी 1.4 अरब है. पिछले साल वहां की जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई. इस दौरान भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया और वह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया. चीन अपनी घटती आबादी से परेशान है और जन्म दर को बढ़ाना चाहता है.
युवा भारतीय आबादी के मुकाबले चीन की जनसंख्या उम्र के ढलान पर है. इसके कई कारण हैं, जिसमें लंबी होती जीवन अवधि और घटती जन्म दर है. पिछले साल चीन में 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या करीब 30 करोड़ पर पहुंच गई. यानी इसकी कुल आबादी का लगभग 21.1 फीसदी हिस्सा हो गई. उसके एक साल पहले यह आंकड़ा करीब 28 करोड़ था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









