
चीन में छात्र ने चाकू से 8 लोगों को मार डाला...17 अन्य घायल, फेल होने से था नाराज!
AajTak
यिक्सिंग शहर की पुलिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए एएफपी को बताया कि हमला शाम को जियांग्सू प्रांत के वूशी वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी में हुआ. पुलिस ने कहा कि हमलावर स्कूल का ही पूर्व छात्र था, जिसे इस साल ग्रेजुएट होना था, लेकिन वह परीक्षा में फेल हो गया था.
चीन के पूर्वी शहर वूशी (Wuxi) में शनिवार शाम एक 21 वर्षीय छात्र द्वारा चाकू मारने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना उस हिट-एंड-रन घटना के कुछ ही दिन बाद हुई है, जिसमें चीन के दक्षिणी शहर ज़ुहाई में एक खेल केंद्र के बाहर लोगों के एक समूह पर एक कार चढ़ जाने से पैंतीस लोग मारे गए थे और 43 अन्य घायल हो गए थे.
यिक्सिंग शहर की पुलिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए एएफपी को बताया कि हमला शाम को जियांग्सू प्रांत के वूशी वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी में हुआ. पुलिस ने कहा कि हमलावर स्कूल का ही पूर्व छात्र था, जिसे इस साल ग्रेजुएट होना था, लेकिन वह परीक्षा में फेल हो गया था. पुलिस ने कहा कि घायलों के इलाज और हमले से प्रभावित लोगों की देखभाल करने के लिए आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से सक्रिय हैं.
इससे पहले जुहाई में 62 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी कार भीड़ में घुसा दी थी. इस घटना में 35 लोगों की मौत हो गई थी और 43 अन्य घायल हो गए. एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी की पहचान उसके उपनाम फैन से हुई है, जो अपनी पत्नी से तलाक के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर असंतुष्ट था और मानसिक तनाव से गुजर रहा था.
एक प्रत्यक्षदर्शी चेन के अनुसार, स्टेडियम के चारों ओर बने ट्रैक पर लोग सुबह और शाम को टहलने आते हैं. उन्होंने 11 नवंबर की घटना को याद करते हुए बताया कि मैंने अपनी तीसरी लैप पूरी ही की थी कि अचानक एक कार तेजी से ट्रैक की ओर बढ़ी और कई लोगोंको कुचल दिया, मैं एक तरफ कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








