
चीन में गिरता बर्थ रेट... अस्पतालों में बंद हो रहे प्रसूति विभाग, पॉलिसी मेकर्स को चिंता- कपल में कैसे पैदा की जाए बच्चों की ललक!
AajTak
चीन इन दिनों सामाजिक संक्रमण के दौर से गुजर रहा है. चीन की वर्क फोर्स में अच्छी-खासी तादाद में युवतियां शामिल हो रही हैं. ये युवतियां करियर की रेस, बढ़ते खर्चे, जिम्मेदारियों से मुक्ति और एकाकीपन जैसे कुछ कारणों की वजह से बिना बच्चों के जिंदगी गुजारने का विकल्प चुन रही हैं. लेकिन इनका ये फैसला चीनी समाज के लिए कई चुनौतियां लेकर आ रहा है.
चीन के कई अस्पताल इन दिनों एक अलग ही समस्या से जूझ रहे हैं. यहां के कई हॉस्पिटल में बर्थ और डिलीवरी सेक्शन बंद होने के कगार पर हैं. इसकी वजह है चीन की कम होती जन्म दर. पिछले कुछ सालों से चीन की आबादी लगातार घट रही है. इन दिनों चीन में कम से कम महिलाएं गर्भवती हो रही हैं. इसका सीधा असर अस्पताल पर पड़ रहा है और यहां के बर्थ और डिलीवरी सेक्शन खाली पड़े हैं. शिशुओं की घटती संख्या का मतलब है कि कुछ अस्पताल प्रसूति विभाग को चालू नहीं रख सकते हैं और इस सेक्शन को ही बंद कर रहे हैं.
चीन की सरकारी न्यूज सर्विस डेली इकोनॉमिक न्यूज ने कहा है कि इस बार शिशु जन्म दर काफी कम रहने वाली है और अस्पतालों को 'सूखे' का सामना करना पड़ेगा.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पूर्वी झेजियांग और दक्षिणी जियांग्शी समेत कई राज्यों के अस्पतालों ने पिछले दो महीनों में घोषणा की है कि वे अपने प्रसूति विभाग बंद कर देंगे.
जियांग्शी में गांझोउ शहर के 'द फीफ्थ पीपुल्स हॉस्पिटल' ने अपने आधिकारिक वी चैट अकाउंट पर कहा कि अस्पताल में 11 मार्च से प्रसूति सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
जियांग्शी ही नहीं झेजियांग के जियांगशान हॉस्पिटल ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन ने अपने वी चैट पेज पर घोषणा की है कि उनका डिलीवरी सेक्शन 1 फरवरी से बंद हो गया है. बता दें कि वी चैट चीन में प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. ठीक भारत के एक्स और ट्विटर की तरह.
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के ताजा उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि यहां प्रसूति अस्पतालों की संख्या 2020 में 807 से घटकर 2021 में 793 हो गई है.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










