
चीन में कोरोना ने मचाया कोहराम तो भारत में अलर्ट हुई सरकार, देश में 3,424 एक्टिव मामले, जान लें जरूरी बातें
AajTak
केंद्र सरकार ने कोविड मामलों में ग्लोबल बढ़ोतरी को देखते हुए राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल करने को कहा है. भारत सरकार इस बार कोविड को लेकर पहले से ही सतर्क है. भारत में ही कोरोना आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 236 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है.
दुनियाभर में बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए भारत में भी सख्ती बरती जा रही है. केंद्र सरकार ने भी कोविड मामलों में ग्लोबल बढ़ोतरी को देखते हुए राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल करने को कहा है. साथ ही केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से अस्पतालों में ऑक्सीजन और लाइफ सपोर्ट उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सिलेंडरों की पर्याप्त सूची बनाने को भी कहा है.
इसके अलावा केंद्र सरकार ने चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है, क्योंकि चीन में कोविड मामलों में स्पाइक ने वैश्विक चिंताओं को जन्म दिया है. सरकार ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और कोविड के अनुकूल व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया है.
एयरपोर्ट पर हो रही रैंडम टेस्टिंग
अगर भारत में ही कोरोना आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 236 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है. जेनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर की फाउंडर डॉ. गौरी अग्रवाल के मुताबिक आज दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 500 यात्रों की रैंडम टेस्टिंग हुई. बता दें कि IGI दिल्ली हवाई अड्डे पर एक दिन में करीब 25,000 यात्री आते हैं. पहले दिन में जेनस्ट्रिंग्स ने लगभग 110 टेस्ट किए थे.
केंद्र ने राज्यों से मॉक ड्रिल करने को कहा
केंद्र ने राज्यों से कोविड मामलों में वैश्विक वृद्धि के मद्देनजर मंगलवार से स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल करने को कहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक सभी राज्य मंगलवार 27 दिसंबर को कोविड-19 के लिए अपनी तैयारी की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे. केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, ये मॉक ड्रिल समर्पित Covid-19 स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी स्वास्थ्य सुविधाओं पर आयोजित की जाएंगी.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.





