
चीन, बांग्लादेश और भूटान ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जिनपिंग बोले- भारत अच्छा पड़ोसी-दोस्त और साझेदार
AajTak
भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक सकारात्मक संदेश भेजा है. उन्होंने भारत और चीन को 'अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझेदार' बताते हुए द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर जोर दिया है.
देशभर में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर भारत के पड़ोसी देश चीन, बांग्लादेश और भूटान ने बधाई दी और भारत की सराहना की है. इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति ने भारत को अच्छा पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बताया है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की सराहना की. शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, शी ने कहा कि चीन और भारत 'अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझेदार' हैं जो दोनों देशों के लिए सही विकल्प है. शी जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा कि पिछले एक साल में चीन-भारत संबंधों में निरंतर सुधार और विकास हुआ है जो विश्व शांति और समृद्धि को बनाए रखने तथा बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने दोनों देशों को 'ड्रैगन और एलीफेंट साथ नाचते हुए' का प्रतीक बताया और उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ाएंगे तथा एक-दूसरे की चिंताओं का समाधान करेंगे, ताकि स्वस्थ और स्थिर संबंधों को बढ़ावा मिले.
भूटान ने दी बधाई
77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भूटान के प्रधानमंत्री त्सेरिंग तोबगे ने भारत सरकार और भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
'ये भारत की प्रेरणादायक यात्रा का जश्न' उन्होंने भारत को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, 'मैं भूटान के लोगों के साथ मिलकर भारत सरकार और भारतीय जनता को गणतंत्र दिवस की गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं देता हूं. ये खुशी का अवसर भारत की प्रेरणादायक यात्रा का जश्न मनाता है और हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच घनिष्ठ संबंधों तथा साझा मूल्यों को दर्शाता है.'
उन्होंने आगे कहा कि भूटान और भारत के बीच विशेष और मजबूत संबंध हैं, जो साझा संस्कृति, इतिहास और सहयोग पर आधारित हैं.
बांग्लादेश ने भी दी बधाई

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






