
चीन ने समुद्र में दिखाई दादागिरी, ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिकों पर 'सोनार पल्स' से किए हमले, 2 गोताखोर हुए चोटिल
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन के संबंध में एक संदेश भी सामान्य समुद्री चैनलों के माध्यम से प्रेषित किया गया था. तभी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-नेवी का युद्धपोत खतरनाक तरीके से ऑस्ट्रेलियाई जहाज के करीब आ गया.
ऑस्ट्रेलिया ने आरोप लगाया है कि चीन ने उसके नौसैनिकों पर सोनार पल्स से हमले किए. जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone) के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक चीनी युद्धपोत द्वारा 'असुरक्षित और गैर-पेशेवर' आचरण के कारण 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिकों को कथित तौर पर मामूली चोटें आईं. यह घटना तब हुई जब रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी का HMAS टुवूम्बा शिप (HMAS Toowoomba FFH 156) संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने वाले मिशन के लिए जापान के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में काम कर रहा था.
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने शनिवार (18 नवंबर) को कहा कि उनकी सरकार ने एचएमएएस टुवूम्बा और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-नेवी (PLAN)) के युद्धपोत के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में चीनी पक्ष के सामने 'गंभीर चिंता' व्यक्त की है. रिचर्ड मार्ल्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई जहाज अपने निर्धारित दौरे पर जापान के बंदरगाह की ओर जा रहा था, तभी चालक दल के सदस्यों को पता चला कि मछली पकड़ने का जाल शिप के प्रोपेलर में फंस गया है. जहाज पर मौजूद गोताखोरों ने जाल को प्रोपेलर से निकालने के लिए पानी के अंदर अभियान शुरू किया.
ऑस्ट्रेलियाई जहाज के सामने आया चीनी विध्वंसक
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन के संबंध में एक संदेश भी सामान्य समुद्री चैनलों के माध्यम से प्रेषित किया गया था. तभी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-नेवी का युद्धपोत खतरनाक तरीके से ऑस्ट्रेलियाई जहाज के करीब आ गया. ऑस्ट्रेलियाई गोताखोरों ने चीन के नौसैनिकों को बताया कि वे प्रोपेलर से जाल निकाल रहे हैं और उनसे अपनी जहाज को दूर ले जाने का अनुरोध किया. रिचर्ड मार्ल्स के अनुसार, 'दूसरी चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद, पीएलए विध्वंसक डीडीजी-139 को अपने पतवार पर लगे सोनार को इस तरह से संचालित करते हुए पाया गया जिससे ऑस्ट्रेलियाई गोताखोरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया, और उन्हें पानी से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा.'
pic.twitter.com/Zc7e9Jj9ub
'सोनार पल्स के संपर्क में आने के कारण आईं चोटें'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








