
चीन ने फटकारा तो अमेरिका ने मारी पलटी, बोला- कोरोना वुहान लैब से ही निकला, इसके सबूत नहीं
AajTak
कोरोना महामारी की उत्पत्ति को लेकर अमेरिका के एनर्जी डिपार्टमेंट ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बात की सबसे ज्यादा आशंका है कि कोरोना वायरस कहीं और से नहीं, बल्कि चीन की एक लैब में तैयार किया गया था.
अमेरिका ने हाल ही में एक रिपोर्ट में आशंका जताई थी कि कोरोना चीन की लैब में तैयार किया गया वायरस हो सकता है. इस रिपोर्ट के बाद चीन ने अमेरिका पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. लेकिन अब व्हाइट हाउस अपनी ही बात से पीछे हट गया है.
व्हाइट हाउस ने कहा है कि इसके कोई पुख्ता निष्कर्ष नहीं हैं कि कोरोना को चीन की लैब में तैयार किया गया था. अमेरिकी सरकार अभी भी कोरोना की उत्पत्ति का पता लगाने में जुटी हुई है. अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के बाद स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस के लिए नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के कॉर्डिनेटर जॉन किर्बी ने यह बयान दिया.
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने हाल ही में व्हाइट हाउस को मुहैया कराई गई खुफिया इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि जिस कोरोना ने दुनियाभर में लगभग 70 लाख लोगों को मौत के घाट उतार दिया. ऐसी आशंका है कि उस वायस को चीन की लैब में तैयार किया गया था.
किर्बी ने सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंटेलिजेंस समुदाय और सरकार इसका जवाब ढूंढने में जुटी हुई है. अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है इसलिए इस बारे में कहना मेरे लिए मुश्किल है. मुझे नहीं लगता कि मुझे इस बारे में कुछ कहना चाहिए.
खुफिया जानकारी के बाद रिपोर्ट तैयार की थी रिपोर्ट
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार एनर्जी डिपार्टमेंट की यह रिपोर्ट नई खुफिया जानकारी के बाद तैयार की गई है. इसके साथ ही यह रिपोर्ट और भी ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि एजेंसी के पास बेहतरीन साइंटिफिक एक्सपर्ट हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








