
चीन ने तैयार किया दुनिया का पहला 6G चिप, 5 हजार गुना तक बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड
AajTak
भारत के पड़ोसी देश चीन ने दुनिया का पहला 6G चिप डेवलप कर दिखाया है. इस चिपसेट की मदद से 5G की तुलना में कई गुना फास्ट इंटरनेट सर्विस मिलेगी. 6G चिपसेट की मदद से 50GB की HD 8K मूवी को एक सेकंड में ट्रांसफर किया जा सकेगा. साथ ही इससे ग्रामीण इलाकों को भी फायदा होगा. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
चीन ने दुनिया का पहला 6G चिप डेवलप किया है, जो रिमोट एरिया में भी हाई स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड कराएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा इंटरनेट स्पीड की तुलना में 6G चिप से 5 हजार गुना फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी. इससे ग्रामीण इलाकों को भी फायदा होगा, जहां अभी तक हाई स्पीड इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीनी रिसर्चर ने इस चिपसेट को बीजिंग के पेकिंग यूनिवर्सिटी और हांगकांग की सिटी यूनिवर्सिटी के रिसर्चर के साथ मिलकर तैयार किया है. इसको ऑल फ्रीक्वेंसी 6G सॉल्यूशन बताया गया है, जो मोबाइल स्पीड को कई गुना बढ़ सकता है.
6G चिप का साइज
चीनी रिसर्चर ने जिस 6G चिपसेट को डेलवल किया है, उसका साइज 11mm X 1.7mm का है. यह चिपसेट लो फ्रीक्वेंसी पर काम कर सकता है. इससे मोबाइल और अन्य डिवाइस को बेहतर स्पीड के साथ अच्छी कनेक्टिविटी भी मिलेगी. 6G चिपसेट की मदद से एक सेकंड में 100GB डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं. यह पूरी तरह से वायरलेस स्पेक्ट्रम पर काम करेगा.
यह भी पढ़ें: हजारों KM दूर से कोई कर सकता है आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग
1 सेकंड में ट्रांसफर होगी 50GB की मूवी

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











