चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना, भारतीय वायुसेना के सुखोई फाइटर जेट्स ने घेरा
AajTak
ईरान की एक फ्लाइट में बम मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच गया. ये विमान भारतीय वायुक्षेत्र में था. भारत ने विमान को दिल्ली में उतारने की अनुमति नहीं दी. सूचना मिलने के साथ ही भारतीय वायुसेना भी अलर्ट पर आ गई. वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान फ्लाइट के पीछे लगा दिए.

बताया जा रहा है कि एयरक्रॉफ्ट की ओर से दिल्ली एयरबेस में उतरने की अनुमति मांगी गई थी. लेकिन अनुमति देने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद दो सुखोई विमानों को इसके पीछे तैनात किए गए. हालांकि, बाद में विमान में किसी भी तरह का कोई बम न मिलने के बाद इसे चीन की ओर जाने की अनुमति दी गई. सुरक्षा एजेंसियां चीन की ओर जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और भारतीय वायुसेना ने हवाई स्टेशनों और विमानन इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है. भारतीय एजेंसियों द्वारा अभी भी हवाई जहाज को बारीकी से ट्रैक किया जा रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.