
चीन को सदाबहार दोस्त बता अमेरिका पर जमकर बरसे पाकिस्तानी पीएम
AajTak
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान अपने दोस्त चीन को लेकर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के दबाव में था, लेकिन उसने इन वैश्विक शक्तियों के सामने कभी न झुकने की कसम खाई है.
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान अपने दोस्त चीन को लेकर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के दबाव में था, लेकिन उसने इन वैश्विक शक्तियों के सामने कभी न झुकने की कसम खाई है. इमरान खान ने चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (सीजीटीएन) के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'पाकिस्तान और चीन पिछले 70 वर्षों से अपने बहुत ही 'स्पेशल रिश्तों' का आनंद ले रहे हैं. परीक्षा की इस घड़ी में भी इन संबंधों में कोई बदलाव आने वाला नहीं है.' पाकिस्तानी पीएम ने इस इंटरव्यू का एक अंश अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. इंटरव्यू में इमरान खान ने चीन से अपनी सदाबहार दोस्ती के बारे में बताते हुए कहा कि भारत से जब भी सामना हुआ, चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा. हालांकि उन्होंने सीधे-सीधे भारत से टकराव का जिक्र नहीं किया, लेकिन कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब भी संकट आया चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा. (फोटो-AP) इमरान खान के इस बयान को अहम जा रहा है, क्योंकि अभी हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अमेरिका से दोस्ती को लेकर पाकिस्तान के खामियाजा भुगतने की बात कही थी. न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ इंटरव्यू में भी इमरान खान ने अमेरिका और भारत के खिलाफ भी जमकर बोला था. (फाइल फोटो)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











