
चीन को लेकर चिंतित न हो भारत, ईरान के राजदूत ने क्यों दिया ऐसा आश्वासन?
AajTak
ईरान के राजदूत ने कहा है कि भारत को सऊदी-ईरान डील मे चीन की भूमिका से चिंतित होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा है कि भारत को भी इस समझौते से लाभ होने वाला है. भारत ने गुरुवार को दोनों देशों के बीच की डील का स्वागत किया है.
भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने शुक्रवार को कहा कि राजनयिक संबंधों को फिर से बहाल करने के लिए ईरान और सऊदी अरब के बीच चीन की मध्यस्थता वाला सौदा भारत के लिए चिंता का विषय नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा है कि यह समझौता क्षेत्रीय स्थिरता प्रदान करेगा और भारत के हितों के लिए भी फायदेमंद होगा.
सऊदी अरब और ईरान ने पिछले हफ्ते ही सात सालों की कड़वाहट के बाद अपने राजनयिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की थी. दोनों देशों के बीच चीन की मध्यस्थता में यह समझौता हुआ है. इस समझौते ने पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत के राजनयिक हलकों में भी खलबली मचा दी.
इसे लेकर ईरानी राजदूत ने कहा कि चीन की मध्यस्थता को लेकर भारत को चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह समझौता उसके लिए भी फायदेमंद साबित होगा.
राजदूत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि यह समझौता भारत के लिए चिंता का विषय नहीं होना चाहिए. यह भारत के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि यह फारस की खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता और शांति को बढ़ाने में मदद करेगा. इसलिए चीन की मध्यस्थता में जो कुछ भी किया गया है, उसके बावजूद यह भारत के लिए फायदेमंद होगा.'
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इलाही ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता से भारतीय प्रवासियों को भी लाभ होगा, इसके अलावा इन देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव के बढ़ने से भारतीय व्यापार को भी लाभ होगा क्योंकि खाड़ी के इन देशों के साथ भारत के व्यापारिक हित जुड़े हैं.
भारत ने किया है ईरान-सऊदी के बीच समझौते का स्वागत

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








