
चीन: कोरोना वायरस के प्रकोप से शंघाई में लॉकडाउन, पाबंदियों से तंग आ रहे लोग
AajTak
कोरोना महामारी को लेकर चीन के शंघाई में प्रतिबंधों से तंग आकर लोग शिकायतें करने लगे हैं. चीन की राज्य-नियंत्रित मीडिया में आ रही कवरेज वहां की स्थिति को काफी सकारात्मक दिखा रही है. लेकिन शिकायतें ऑनलाइन दिखाई दे रही हैं.
चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद COVID-19 मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महामारी को लेकर जीरो टॉलरेंस के चलते लगाए गए प्रतिबंधों से तंग आकर लोग शिकायतें करने लगे हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को पिछले 24 घंटों में 7,788 असिंप्टोमेटिक मामलों के साथ 438 कोरोना मामलों की सूचना दी.
पहली बार चीन में ही मिला था कोरोना
दोनों आंकड़े एक दिन पहले की तुलना में थोड़े अधिक हैं. उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में रविवार को संयुक्त रूप से 4,455 मामले दर्ज किए गए. ये आंकड़ा भी शनिवार के मुकाबले अधिक है. बता दें कि कोरोना वायरस पहली बार 2019 के अंत में चीन के मध्य शहर वुहान में पया गया था.
पाबंदियों की तेजी से तंग आ रहे लोग शंघाई में पिछले हफ्ते दो फेज में लॉकडाउन शुरू किया गया. आश्वासन के बावजूद, खाद्य वितरण और दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की शिकायतों के बीच पुडोंग में लाखों लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. जनता को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि उन्हें प्रतिदिन COVID-19 के लिए सेल्फ टेस्ट करने, घर पर मास्क पहनने और परिवार के सदस्यों के संपर्क से बचने सहित अन्य सावधानियां बरतने की आवश्यकता है. लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही आइसोलेशन में रह रहे शंघाई के निवासी अब पाबंदियों की से तंग आ रहे हैं.
ऑनलाइन दिखाई पड़ रही शिकायतें हालांकि चीन की राज्य-नियंत्रित मीडिया में आ रही कवरेज वहां की स्थिति को काफी सकारात्मक दिखा रही है. लेकिन शिकायतें ऑनलाइन दिखाई दे रही हैं, जिसमें वीडियो और साउंड रिकॉर्डिंग के रूप में अधिकारियों द्वारा काफी सख्ती दिखाने का आरोप लगाया गया है.
'खास जानलेवा नहीं हैं कोरोना मामले फिर भी...' शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डाली यांग ने रविवार को ट्वीट किया, "जबकि वुहान में एक बार लॉकडाउन लागू होने के बाद इसका सामाजिक प्रतिरोध बहुत कम था, लेकिन शंघाई में प्रतिरोध अब साफ दिख रहा है." यांग ने ट्वीट किया, "शंघाई में कोरोना के मामले खास जानलेवा नहीं हैं. ऐसे में यह आश्चर्य की बात नहीं है कि लॉकडाउन लागू करने और संक्रमितों को जबरन क्वारंटाइन करने का विरोध हो रहा है."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








