
चीन की चुनौती से कैसे निपट रहा है भारत? एस जयशंकर ने बताया
AajTak
चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सबसे पहले हमें दिखावा करना बंद करना होगा. एक वक्त था जब हम चीन को अपना रणनीतिक पार्टनर बुलाते थे. लेकिन अभी वो स्थिति नहीं है. अभी चीन बहुत बड़ी संख्या में अपनी सेना एलएसी के पास तैनात किए हुए है. काउंटर में हमने भी अपनी सैनिकों की तैनाती की है.
India Today Conclave 2024: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के साथ भारत के संबंधों और भविष्य में चीन से निपटने की तैयारियों पर खुलकर बात की.
चीन के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम यह स्वीकार करने की जरूरत है कि हमारा पड़ोसी बहुत ही चैलेंजिंग और कंपेटेटिव है. उसके साथ काफी गंभीर इश्यू हैं . यह सिर्फ एक सीमा विवाद ही नहीं है. बल्कि हम एक कॉमन पड़ोसी हैं. हमारी कॉमन भौगोलिक स्थिति है. इसके अलावा कई मेजर इकॉनमिक इश्यू भी हैं.
चीन एक चैलेंजिंग और कंपेटेटिव पड़ोसीः एस जयशंकर
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप कहेंगे कि आपने क्या किया? तो हमने ईमानदारी से यह स्वीकार किया है चीन बहुत ही चैलेंजिंग और कंपेटेटिव पड़ोसी है. अगर हमें चीन से निपटना है तो हमें एक ऐसी अर्थव्यवस्था की जरूरत है जो इसके लिए तैयार हो. 2020 के गलवान संघर्ष के बाद चीन के साथ हमारे संबंध खराब हुए, लेकिन समय के साथ तनाव बढ़ ही रहा था. क्योंकि हम इसके प्रति ईमानदार नहीं थे. इसलिए हम खुद को स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे और इसके अनुरूप रणनीति नहीं बना रहे थे.
चीन के साथ कैसे निपटेगा भारत?
विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा कि चीन से निपटने के लिए सबसे पहले आपको समस्या को पहचानना होगा. फिर इसके लिए खुद को तैयार करना होगा. फिर आप प्रतिक्रिया दें. इसके बाद ही आप इसे मैनेज कर सकते हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








