
चीनी सेना को बनाएंगे 'Great Wall of steel', दुनिया में बड़ा रोल निभाने के लिए जिनपिंग ने बनाया प्लान
AajTak
तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग ने चीन की सेना को इस्पात की मजबूत दीवार सरीखा बनाने का संकल्प लिया है. चीन का समाज जिस तरह से चीन की दीवार को महान और अभेद्य मानता है उसी तरह चीन की सेना को जिनपिंग ताकतवर और प्रभुत्वशाली बनाने की मंशा पाल रखे हैं. लेकिन इस मंशा के पीछे दुनियादारी के मामलों में ज्यादा से ज्यादा चौधराहट दिखाने की चीनी महात्वाकांक्षा छिपी है.
तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग ने अपनी महात्वाकांक्षी योजनाएं दुनिया के सामने जाहिर कर दी है. शी जिनपिंग ने सोमवार को जता दिया है कि बीजिंग अब दुनिया में खुलकर अपनी चौधराहट दिखाने वाला है. इसके लिए वह अपनी विशाल सैन्य शक्ति का इस्तेमाल कवच की तरह करने वाला है.
सोमवार को तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले संबोधन में शी जिनपिंग ने चीन की सेना को 'ग्रेट वॉल ऑफ स्टील' में तब्दील करने का संकल्प लिया. इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक मामलों में बीजिंग के लिए बड़े रोल की भी मांग कर डाली है. जिनपिंग का ये बयान तब आया है जब हाल ही में चीन ने दो कट्टर दुश्मन माने जाने वाले मुस्लिम राष्ट्रों सऊदी अरब और ईरान के बीच एक सुलह समझौता कराया है.
69 वर्षीय शी जिनपिंग ने अमेरिका और कुछ पड़ोसी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए सेना को "इस्पात की महान दीवार" बनाने का भी संकल्प लिया.
ग्लोबल गवर्नेंस सिस्टम में बढ़ेगी चीन की चौधराहट
चीन की विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के 3000 प्रभावशाली सदस्यों को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने कहा कि चीन ग्लोबल गवर्नेंस सिस्टम में रिफॉर्म और इसके विकास में एक्टिव रोल अदा करेगा. इसका उद्देश्य दुनिया में बीजिंग की राजनयिक और कूटनीतिक भूमिका का विस्तार करना है. बता दें कि दुनिया के सत्ता समीकरणों को देखें तो अबतक ये जिम्मेदारी अमेरिका, रूस, ब्रिटेन जैसे देश निभाते आये हैं, पिछले कुछ सालों से इस रोल को पाने के लिए कई वैश्विक मंचों पर चीन की बेताबी दिखी है.
शी जिनपिंग की इस टिप्पणी का बैकग्राउंड समझना जरूरी है. जिनपिंग ने ये बयान तब दिया है जब कुछ ही दिन पहले चीन ने सऊदी अरब-ईरान के बीच वर्षों की शत्रुता को समाप्त करने और राजनयिक संबंधों को बहाली के लिए एक समझौता कराया है. अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में इस घटना को कूटनीतिक तख्तापलट कहा जा रहा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








