
चिराग पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- उनमें पिता राम विलास की तरह अपनत्व का जज्बा
AajTak
राम विलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया. इस मौके पर चिराग पासवान ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने चिराग से हाल चाल जाना. मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ फोटो ट्वीट की और प्रधानमंत्री की तारीफ की.
दिवंगत नेता राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी को अपने पिता रामविलास पासवान की तरह बताया. चिराग ने कहा, पीएम मोदी में उनके पिता की तरह अपनत्व का जज्बा है. आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज़्बा आदरणीय @narendramodi जी में भी देखा है। हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा। pic.twitter.com/QIfPTQKIa2 आज का दिन मिश्रित भावनाओं से भरा हुआ है। एक तरफ़ जहां आँखें नम है तो वही सीना गर्व से भरा हुआ है। पापा को आज मिला सम्मान बेहद खास है । पर पहली बार है कि ऐसे खास मौके पर मां और मेरे साथ वे खुद मौजूद नहीं । pic.twitter.com/rK8oe5GT6z

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











