
चिराग पासवान के बंगले में लगाई गई रामविलास पासवान की प्रतिमा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बंगला हुआ है आवंटित
ABP News
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के सरकारी बंगले में उनकी प्रतिमा लगाई गई है. ये इस वक्त लगाई गई जब ये बंगला नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित किया गया है.
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान का सरकारी बंगला एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. इसकी वजह है बंगले में लगाई गई रामविलास पासवान की प्रतिमा. सूत्रों के मुताबिक़ बंगले के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने लगी प्रतिमा क़रीब महीने भर पहले लगाई गई है. प्रतिमा के साथ साथ बंगले के एक कोने पर एक बोर्ड भी लगाया गया है जिस पर 'रामविलास पासवान स्मृति' लिखा हुआ है. लुटियंस दिल्ली के जनपथ पर स्थित 12 नम्बर के इस बंगले में जिसमें स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपने जीवन के तीन दशक से भी ज़्यादा समय ग़ुज़ारे थे.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












