
चिराग पासवान का 'प्लान 23'! अगर NDA के साथ नहीं बनी बात तो अपना सकते हैं ये फॉर्मूला
AajTak
चिराग पासवान को 6 सीट तभी मिल सकती हैं, अगर बीजेपी पशुपति पारस को मना ले. साथ ही जनता दल यूनाइटेड और खुद बीजेपी भी 17 से कम सीटों पर चुनाव लड़ें. अगर बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड कम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला नहीं करते हैं तो चिराग पासवान के पास 2 ही विकल्प बचते हैं.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान क्या आगामी लोकसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर लड़ेंगे या फिर वह अपने लिए कोई दूसरे रास्ते तलाश रहे हैं? बिहार की राजनीति में इस बात को लेकर चर्चा काफी गर्म है कि आखिर चिराग पासवान इन दिनों इतने खामोश क्यों है? आखिर क्यों उन्होंने 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में हिस्सा नहीं लिया?
जानकारी के मुताबिक 6 मार्च को बेतिया में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में भी चिराग पासवान शिरकत नहीं करेंगे. ऐसे में सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि चिराग पासवान प्रधानमंत्री की जनसभाओं से दूरी बना रहे हैं. सूत्रों की मानें तो एनडीए में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर मचा घमासान भी एक इसकी प्रमुख वजह है.
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में वापस आने के बाद चिराग पासवान गठबंधन में अपनी अनदेखी से परेशान है. सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान लोकसभा चुनाव 2019 के फार्मूले पर ही 6 सीटों की मांग भाजपा से कर रहे हैं. 2019 में लोग जनशक्ति पार्टी जब एक थी, तब पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद पार्टी में टूट हो गई और चाचा पशुपति पारस के साथ 5 सांसद चले गए और चिराग पासवान अकेले रह गए.
हाजीपुर सीट को लेकर अड़े चाचा-भतीजे
अब जब एनडीए में सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है, तो चिराग पासवान चाहते हैं कि उन्हें 2019 के ही फार्मूले पर 6 सीटें दी जाएं, जबकि उतनी ही सीट पर पशुपति पारस की पार्टी की तरफ से भी दावेदारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि चिराग पासवान हाजीपुर सीट को भी लेकर अड़े हुए हैं. चिराग चाहते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव वह हाजीपुर लोकसभा सीट से लड़ें, जो कि उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान की परंपरागत सीट रही है, जबकि वहां से मौजूदा सांसद और उनके चाचा पशुपति पारस एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं.
जीतन राम और उपेंद्र कुशवाहा भी सीटों की रेस में

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











